Horoscope 1 jun : गुरु और शनि मकर राशि में हैं, यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है ।आज का राशिफल।

Horoscope 1 jun: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में हैं। गुरु, शुक्र और शनि तीनों वक्री गति से चल रहे हैं। राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। धनु राशि में केतु हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। बुध और राहु एक साथ हैं। हालांकि इनका संयोग बहुत खराब नहीं माना जाता है लेकिन त्वचा, स्नायु मंडल और वित्तीय संकट ये तीनों स्थिति बनी रह सकती है।
राशिफल(Horoscope 1 jun) –
मेष-
व्यापार भी ठीक दिख रहा है। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। शत्रु उपद्रव सम्भव है। छोटी-मोटी बीमारियां भी आपको परेशान करेंगी लेकिन कुछ नुकसान नहीं होगा। हरी वस्तु दान करें। स्वास्थ्य,प्रेम ठीक है।
वृषभ-
व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चल रहा है। शनिदेव की अराधना करें। भावनाओं पर काबू रखें। पढ़ने-लिखने पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम ठीक-ठाक है। बस तू-तू, मैं-मैं में न उलझें।
मिथुन-
स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। गणेश जी की वंदना करें। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। घर में कुछ अच्छी वित्तीय बातें हो सकती हैं लेकिन कलह से बचें।
कर्क-
स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पहले से बेहतर स्थिति है। स्थिति बेहतर हो रही है। योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
सिंह-
पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार पहले से बेहतर हुआ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनों से न उलझें। भगवान विष्णु की वंदना करते रहें।
कन्या-
योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। जिसकी जरूरत है उसकी उपलब्धता हो रही है। आपका कद बढ़ रहा है। शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक सम्पन्नता की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अभी मध्यम चलेगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-
सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। गणेश जी की वंदना करें।
वृश्चिक-
शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अच्छे दिखाई पड़ रहे हैं। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
धनु-
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें। राजनीतिक लाभ मिलेगा। रोजगार में तरक्की मिलेगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।
मकर-
शत्रु परास्त होंगे। सम्मान, स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान देकर चलें। मां काली की अराधना करें। भाग्यवश कोई काम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
कुंभ-
स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें।
मीन-
स्वास्थ्य मध्यम है बाकी सब ठीक ठाक है। लाल वस्तु पास रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। अच्छा होगा।
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।