खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

15 साल का खिलाड़ी Team India के दरवाजे पर! चयन से पहले ही मचा हंगामा

भारतीय क्रिकेट में एक नई बहस छिड़ गई है, जब युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च 2026 को 15 साल के हो गए और अब आधिकारिक तौर पर सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हो गए हैं।

ICC के नियमों के अनुसार, यह उम्र पूरी करते ही खिलाड़ी सीनियर स्तर पर खेलने के योग्य हो जाता है। वैभव ने IPL में अपने प्रदर्शन से पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया था, और अब उनके टीम इंडिया में चयन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, इतने कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में शामिल करने को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ इसे भविष्य का सितारा मान रहे हैं, तो कुछ इसे जल्दबाजी बता रहे हैं।

यह मामला अब सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के चयन मानदंडों और युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button