छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीजापुर में किराना दुकान से विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

रायपुर। बीजापुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शांतिनगर क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान पर छापेमारी कर गैर-शुल्क चुकाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव जब्त किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर है।

आबकारी आयुक्त और कलेक्टर बीजापुर के निर्देश पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान रामकांता मंडल के कब्जे से बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत 13,520 रुपये आंकी गई।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी, राम कावड़े और विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button