Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जगदलपुर : बाफना के खाली टिफिन पर अमित डालेंगे रोटी

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक संतोष बाफना द्वारा मनरेगा मजदूरों को टिफिन बांटने के मामले पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के जगदलपुर के प्रत्याशी अमीत पांडे ने तंज कसते हुए कहा है कि विधायक खाली टिफिन मजदूरों को बांट रहे हैं और हम मजदूरों को रोटी कमाने के लायक काम देंगे।

ये खबर भी पढ़ें – जगदलपुर : छत्तीसगढ़ सहित बस्तर में भी डेंगु का प्रकोप बढ़ा,

जनता कांग्रेस पार्टी से जगदलपुर के युवा प्रत्याशी अमीत पांडे ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा है कि विधायक बाफना की राजनीति जमीन गांव गांव में खिसकने से वह गांव के लोगों को टिफिन और वाटर बोतल बांट रहे हैं जबकि उन्हें गांव के लोगों के लिए काम की व्यवस्था करना चाहिए था जिससे बेरोजगार युवक युवतियों के साथ साथ पंजीकृत मजदूरों को काम मिल सके किंतु उनके द्वारा ऐसा ना कर चुनाव के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है । विधायक पर तंज कसते हुए जोगी कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी ने कहा कि बेशक आप टिफिन बांटिए किंतु हम उसमें रोटी डालेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=7daY8bFgwAg&t=2s