छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

29 करोड़ की सड़क सौगात! कांसाबेल-बगीचा मार्ग अब बनेगा हाईटेक

रायपुर। जशपुर जिले में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कांसाबेल से बगीचा तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के मजबूतीकरण और पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

करीब 29 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस 39 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। सड़क को मजबूत बनाने के साथ-साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह मार्ग जशपुर जिले का बेहद व्यस्त संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां रोजाना ग्रामीण, किसान, छात्र और व्यापारी बड़ी संख्या में सफर करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और यात्रा समय में भी कमी आएगी।

इस सड़क परियोजना से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, साथ ही व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button