कर्मा धाम मंदिर निर्माण का न्योता, साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल से सीएम साय की मुलाकात

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खम्हरिया स्थित कर्मा धाम में भक्त शिरोमणि मां कर्मा और भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन व शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए कहा कि समाज के ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, और ऐसे प्रयास सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देते हैं।
मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, प्रदीप साहू, टीलेश्वर साहू समेत साहू संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।




