Uncategorized

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जताई तैमूर अली खान से शादी की इच्छा, जानें-इस पर क्या बोलीं करीना कपूर

हैंडसम तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रही हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो What Women Want में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं।

करीना कपूर ने नोरा फतेही से कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं। इस बीच नोरा फतेही की ओर से तैमूर से शादी के प्रस्ताव पर करीना हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा, ‘अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।’ इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button