Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : लोक सुराज: मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के ग्राम सिंघारी पहुंचे

सिंह ने सडक़ निर्माण कार्य व बालक हॉस्टल का निरीक्षण किया

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत शनिवार को अचानक कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंघारी पहुंचे। डा. सिंह ने यहां महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिये।
सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री का उडऩखटोला आज रायपुर से उड़ान भरने के बाद कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघारी में अचानक उतरा। मुख्यमंत्री ने यहां गांव में महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व उन्हें शीघ्र निराकृत करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान डॉ. सिंह ने सडक़ निर्माण कार्य व बालक हॉस्टल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अजय सिंह व सुबोध सिंह भी मौजूद थे।

हाउसफुल 4 का हिस्सा बनेगी कृति सेनन, अक्षय के साथ शेयर करेगी स्क्रीन

हाउसफुल 4 मे अब अक्षाय कुमीर के साथ नजर आएगी कृति सेनन

अक्षय कुमार स्टारर और साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म हाउसफुल की चौथी सीरीज अनाउंस हो गई है. फिल्म में इस बार अक्षय और रितेश के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी. टाइगर श्राफ के साथ फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कृति को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है. कृति इन दिनों फिल्ममेकर्स की पसंदीदा एक्टर्स में से एक बनी हुई हैं.
फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाल के प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि चलिए इस फन की शुरुआत करते हैं. कृति सेनन हाउसफुल गैंग में स्वागत है. इस ट्वीट में कृति की फोटो शेयर की गई है जिसमें साजिद के साथ ही अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल को भी टैग किया गया.
बता दें कि साजिद के साथ कृति की ये दूसरी फिल्म है. कृति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती से की थी. कृति इन दिनों बॉलीवुड की व्यस्त रहने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं. कृति की पिछली रिलीज फिल्म बरेली की बर्फी की बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
साजिद की फिल्म हाउसफुल तीसरी भी हिट रही थी और अब देखना ये होगा कि फैंस उनकी इस फिल्म को कैसे रिस्पॉन्स देते हैं. फिल्म में कृति के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कायरा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, और बोमन इरानी के नाम भी शामिल हैं. खबरों की मानें तो फिल्म दिवाली 2019 में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है.

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

1)  रायपुर :  ओव्हरब्रीज के पास खड़ी मोटरसायकल पार
रायपुर :  रायपुरा ओव्हरब्रीज के पास खड़ी मोटरसायकल को अज्ञात चोर ने पार कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमर प्रेमदास पिता प्रेमदास श्याम कुंवर 23 वर्ष सरोना डीडी नगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात प्रार्थी अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 केवाय 5332 को रायपुरा ओव्हरब्रीज के पास खड़ी किया था तभी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसायकल पार कर दी। चोरी गए मोटरसायकल की कीमत करीब 22 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 2) रायपुर :  संपत्ति विवाद के चलते महिला से मारपीट
रायपुर  : साहूपारा फाफाडीह में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक ने महिला से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नीरा देवी सेन पति दिनेश सेन 35 वर्ष साहूपारा फाफाडीह की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल सुबह संपत्ति विवाद को लेकर आरेापी अविनाश सेन उर्फ मोनू ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 3)  रायपुर :  ठगी के मामले में न्यू राजधानी संसार का संचालक गिरफ्तार
 रायपुर  : दूसरे की जमीन का प्लाटिंग कर बेचने वाले दो एजेंट को कोतवाली पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में फरार आरोपी न्यू राजधानी संसार के संचालक को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामले की खुलासा करते हुए कोतवाली सीएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोतवाली पुलिस के टीम ने न्यू राजधानी संसार के दो एजेंट
गौरव उपाध्याय पिता विद्यासागर उपाध्याय 32 वर्ष निवासी अवधपुरी कालोनी व अभिषेक सेन पिता भरत सेन 26 वर्ष निवासी न्यू सुभाषनगर को गिरफ्तार किया था। वहीं न्यू राजधानी संसार के संचालक आरोपी समीर शुक्ला पिता रवि शुक्ला 29 वर्ष निवासी अग्रोहा सोसायटी रायपुरा को आज पुलिस के टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा अभनपुर स्थित न्यू राजधानी संसार के नाम से डेवल्प प्लाट सभी साईज के प्लाट आसान किस्तों में उपलब्ध कराने की बात कर ठगी करते थे।
 
 4)  रायपुर :  लोन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर  :  25 लाख रूपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी को आरंग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम अमसेना निवासी प्रार्थी क्रान्जय ढीढी ने थाने में शिकायत किया था कि आरोपी लखनलाल वर्मा पिता मंगलूराम वर्मा 55 वर्ष ग्राम धौराभांठा थाना आरंग का रहने वाला है। आरोपी झोलाछाप डाक्टर है। प्रार्थी को पाईप लाईन डेकोरेशन, कांच कटिंग मशीन के लिए लोन लेना था। जिससे आरोपी ने डेढ़ वर्ष पूर्व प्रार्थी को 25 लाख रूपए लोन दिलाने और केंद्र सरकार 35 प्रतिशत तथा राज्य सरकार 35 प्रतिशत का छूट देगा कहते हुए ब्रोशर दिखाया और प्रार्थी से 2 लाख रूपए ले लिया। जब आरोपी ने लोन नहीं दिलवा पाया तो प्रार्थी अपना पैसा वापस मांगा। आरोपी द्वारा लगातार टाल मटोल करने पर प्रार्थी ने मामले की शिकायत आरंग थाने में की। मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 5)  रायपुर :  रियल स्टेट में पैसा लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
 रायपुर  : रियल स्टेट में पैसा लगाने पर अच्छा लाभांश मिलने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बैजनाथपारा निवासी देवेन्द्र नामदेव ने थाने में शिकायत किया था कि उसके परिचित प्रवीण नायर का भाई दिनेश नायर जो रियल स्टेट का काम करता है। दिनेश नायर ने प्रार्थी की मां गायत्री नामदेव को झांसे में लिया और कहा कि रियल स्टेट में 10 लाख रूपए पैसा लगाने पर 5 साल तक प्रतिमाह 20  हजार रूपए मिलेगा। जिससे गायत्री नामदेव ने आरोपी को 10 लाख रूपए दिया और आरोपी ने इकरारनामा भी लिखकर दिया  जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश नायर पिता इ.व्ही.नायर 42 वर्ष निवासी टाटीबंध को गिरफ्तार किया है।
 
 6)  रायपुर :  दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचा, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर :  दूसरे की जमीन को अपना बताकर 27 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मंदिरहसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए सीएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी अनिल कुमार महोबिया आनंद नगर रायपुर का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाने में शिकायत किया कि आरोपी दिनेश नायर व खूबचंद देवांगन ने मंदिरहसौद स्थित दूसरे की भूमि खसरा नंबर 1488/7 रकबा 0.364 को प्लाटिंग कर 15 हजार वर्गफूट में प्लाट डेव्लप करने के एवज में प्रार्थी से 27 लाख रूपए लिए थे और 14 जून 2013 को आरोपियों ने इकरारनामा किया था प्लाटिंग करने के बाद उक्त जमीन को आपके नाम पर रजिस्ट्री कर देंगे। 3-4 साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने इकरारनामा के शर्तो का पालन नहीं कर रहे थे और न ही प्रार्थी का पैसा वापस कर रहे थे और न ही रजिस्ट्री कर रहे थे। रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी दिनेश नायर व खूबचंद देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 7)  रायपुर : 1 करोड़ 65 लाख का चेक देकर की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
 रायपुर  : जमीन हड़पने व फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति का चेक देकर छलपूर्वक धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मेनरोड रायपुरा निवासी जगतारण दास कुर्रे ने थाने मेंं शिकायत किया था कि आरोपी संतोष लसेल, संतोष खंडेलवाल व प्रदीप नारायण खंडेलवाल ने मिलकर प्रार्थी की ग्राम टेकारी पटवारी हल्का नंबर 23 धरसींवा में स्थित भूमि खसरा नंबर 649 रकबा 1.299 हेक्टेयर को 15 मई 2017 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कराए। जिसमें तयशुदा 1 करोड़ 10 लाख रूपए प्रति एकड़ से कम 68 लाख रूपए में विक्रयनामा करवा दिए। जब प्रार्थी ने आरोपियों से पूछा कि कम रूपए का लेनदेन क्यों लिख रहे हो तब आरोपियों ने बताया कि कम रूपए का लेनदेन करने से टैक्स कम देना पड़ता है। तो प्रार्थी ने कहा कि जमीन का रजिस्ट्री कराकर पैसा नहीं दे रहे है और 1 लाख 34 हजार का चेक दिए हो जो बैंक में लगाने पर बाऊंस हो गया। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष लसेल पिता स्व. मनीराम निवासी दोंदेकला व संतोष खंडेलवाल पिता स्व. सीताराम निवासी गायत्री नगर रायपुर को गिरफ्तार किया है।
 

 8)  रायगढ़ :  अवयस्क प्यार पर लगा पुलिस का पहरा, बालिका हुयी बरामद बालक हुआ फरार
रायगढ  : स्पीडन/कहते हे प्यार की कोई उम्र नही होती यह कहावत ग्राम प्रतापगंज सारंगढ़ में चरितार्थ हुयी जहा दो नाबालिग प्रेमी घर से भाग गए और घरवालो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी अब पुलिस ने बालिका को तो उसके प्रेमी के इनहा से बरामद कर लिया लेकिन प्रेमी फरार हो गया 16 वर्षीय अव्यस्क बालिका की माँ ने 17 साल के बालक के साथ एकेला दोपहर कहीं बहलाफुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना सारंगढ़ में दर्ज करायी, रिपोर्ट पर संदेही बालक के विरूद्ध धारा 363,366 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आज बालिका एवं संदेही के पतासाजी हेतु पुलिस स्टाफ ने संदेही के घर जाकर दबिश डाली तो वहां से बालिका बरंमद हुयी लेकिन अवयस्क बालक फरार हो गया जिसकी पतासाजी की जा रही है ।
 
 9)  रायगढ़ : महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले,दोनों युवको को पुलिस ने पकड़ा
रायगढ़ :  दो महिलाओ के साथ हुयी छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने दोनों मनचलो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया    पहली घटना ग्राम दर्रीपाली की हे 45 वर्षीय महिला 5मार्च की दोपहर घर पर यह अकेली थी कि 1 बजे दरवाजे को धक्का देकर गांव का सुभाष चौहान कमरा में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा उसी समय महिला की रिस्तेदार कमरे में आयी जिसे देखकर सुभाष चौहान कमरे से भाग गया । रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 454,354 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सुभाष चौहान को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।दूसरी घटना ग्राम अमलडीहा की 26 वर्षीय युवती द्वारा गांव के युवक गौरीलाल सारथी के विरूद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करायी है 3 मार्च की रात में करीबन 8 बजे खाना खाकर एक कमरे में अपने बच्चों के साथ सो रही थी । रात्रि करीबन 1.30 बजे कोई व्यक्ति कमरा अंदर घुस कर छेडख़ानी कर रहा था, जागने पर मोबाइल का टार्च जला कर देखी,तो व्यक्ति गांव का गौरीलाल सारथी था। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में धारा 456,354 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
 
 10)  रायगढ़ :  टी व्ही केबल आफिस में 38 हजार की चोरी
 
रायगढ़  : टीव्ही केबल आफिस में 38 हजार रूपये की चोरी करनेवाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गौशाला के पास स्थित राजेश शुक्ला के केबल कार्यालय में शिवा मेश्राम पूर्व में कम करता था  । वित्तीय गढबड़ी के कारण उसे निकल दिया गया था 5मार्च की  रात करीब 8/30 बजे आफिस में सुनील शुक्ला भोजराम चौहान एवं अनिल शुक्ला के साथ कलेक्शन की राशी का मिलान कर रहे थे ।  उसी दरम्यान शिवा मेश्राम  गल्ले में रखा नगदी 38हजार रूपये और एक सेमसंग का मोबाईल को चोरी कर भाग गया । रिपोर्ट पर धारा 380 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा शिवा मेश्राम को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 2400 रूपये और 2 नग मोबाईल जप्त किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया  गया।  
 
 11)  रायगढ़ :  कोडातराई पेट्रोल पम्प के पास लूट अपचारी बालक सहित 3 गिरफ्तार
रायगढ़  :  कोडातराई  पेट्रोल पंप के पास तीन मोटरसायकल सवार युवको को लूटनेवाले अपचारी बालक सहित तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ग्राम तेतला का सनातन यादव 5 मार्च की शाम 7 बजे बष्टम यादव के साथ अपने मोटर सायकल ष्टत्र 13 8856 में अपने दोस्त को रेल्वे स्टेशन छोड कर गांव के सुदीप गुप्ता के साथ वापस गांव तेतला जा रहा था कि रात करीब 9 बजे कोडातराई सिंह पेट्रोल पंप के पास पीछे से 3 लडके मोटर सायकल में आगे आकर मोटर सायकल को खडा कर दिये और तीनों से मारपीट करने लगे और सनातन यादव, सुदीप गुप्ता से उनका  मोबाईल तथा बष्टम से 500 रू तथा सुदीप से1100/- रू लूट कर भाग गये । आरोपियों के मेमोरेण्डम पर लूटे गए 2 मोबाईल तथा नगदी रकम 1600 रूपये जप्त की गयी पारसमणी सारथी एवं जनक दास को आज रिमाण्ड पर जेल भेजा गया तथा बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
 
 12)  जांजगीरचांपा :  छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानपाठक गिरफ्तार
जांजगीर चांपा  :  जिले के डभरा ब्लॉक में एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के पाक रिश्ते को तार-तार किया है. हांलाकि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डभरा विकासखण्ड के ग्राम कोसमंदा का है. जहां कोसमंदा स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक ने महज 13 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है. यह बच्ची सातवीं कक्षा की छात्रा है. कोसमन्दा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आरोपी शिक्षक को छोडक़र 3 अन्य शिक्षक भी पदस्थ हैं. इन तीन शिक्षकों में से एक शिक्षक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है
शिक्षक के चंगुल से छूटने के बाद छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची और शिक्षक की इस करतूत के बारे में अपने परिजनों को बताया. जिसके बाद परिजन इस पूरी घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी और फिर सरपंच के साथ ही ये लोग डभरा थाने पहुंचे. थाने में परिजनों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायत की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 13)  रायपुर :  यातायात बाधित करने वाले तीन वाहन चालक गिरफ्तार
रायपुर  :  सडक़ पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी कर आवागमन बाधित करने वाले तीन वाहन चालकों के खिलाफ कबीरनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 04-ई/9735 के चालक राजू मारकण्डे को हीरापुर रिंग रोड नं. 2 में आम रोड पर वाहन खड़ी कर सडक़ जाम करते पकड़ा गया। इसी तरह आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेबी/9935 के चालक सुरेश ठाकुर को हीरापुर रिंग रोड नं. 2 में तथा आरोपी माजदा ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेडी/5493 के चालक ओमप्रकाश पाल को हीरापुर रिंग रोड नं. 2 में आम रोड पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया गया है।

14)  रायपुर :  बंधक मकान व दुकान का इकरारनामा कर 57 लाख गबन करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
 रायपुर  : बैंक में बंधक मकान व दुकान को बेचने के लिए इकरारनामा करने और एडवांस के तौर पर 57 लाख रूपए ले कर गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सिविल लाईन पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए कोतवाली सीएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कटोरातालाब निवासी प्रार्थी उदयप्रताप सिंह ने थाने में लिखित शिकायत किया था कि आरोपी विनोद रामानी व उसका भाई शैन्की रामानी द्वारा कटोरातालाब की गली नंबर 2 स्थित प्लाट नंबर 123 रकबा 125 वर्गफीट एवं उस पर बने दुकान व मकान को 1 करोड़ 20 लाख में रूपए बेचने के लिए प्रार्थी से सौदा तय किया। जिससे प्रार्थी ने 1 दिसंबर 2015 को एडवांस के तौर पर आरोपियों को 57 लाख रूपए दिया। दोनों भाईयों ने ने प्रार्थी के पक्ष पर विक्रय इकरारनामा लिखा।  प्रार्थी द्वारा बार-बार कहने पर भी आरोपियों द्वारा टाल मटोल करते रहे। जिसके बाद प्रार्थी को पता चला कि उक्त संपत्ति को आरोपियों ने किसी आत्मजीत पिता हरविन्दर सिंह निवासी श्यामनगर को 22 अक्टूबर 2016 में बेचने के लिए इकरारनामा किया है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 15) कोरबा :  मारपीट के मामलों में अपराध पंजीबद्ध
कोरबा : दर्री व मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस दोनों मामलों में घायलों की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।पहली घटना जिले के दर्री थाना क्षेत्रांतर्गत साडा कॉलोनी शिव मंदिर के समीप घटित हुई। जमनीपाली निवासी चंद्रशेखर भारद्वाज पिता मधुराम 22 वर्ष को वहीं रहने वाला आदर्श जोई व एक अन्य ने जातिगत गाली-गलौच करते हुए किसी बात को लेकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आई है। उसका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। दूसरी घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत दादरखुर्द में घटित हुई। यहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। दादरखुर्द निवासी संजय यादव पिता कस राम 24 वर्ष को पुरानी रंजिश को लेकर किशन यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस दोनों मामलों में जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 एसटी-एससी 3,1,10 के तहत कार्रवाई कर रही है।
 
 16 ) कोरबा :  तीन लीटर महुआ शराब जब्त
कोरबा  :  बांगो पुलिस ने ग्राम सरभोंका निवासी एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विक्रेता के खिलाफ पुलिस 34, 1, क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब विक्रेताओं द्वारा चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहे हैं। कल बांगो पुलिस को ग्राम सरभोंका निवासी संतोष श्रीवास पिता मूलचंद 38 वर्ष के बारे में जानकारी मिली कि भारी मात्रा में कच्ची शराब रखा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता नहीं मिली लेकिन 3 लीटर कच्ची शराब जब्त करने में सफलता जरूर मिली है।

 17)  कोरबा :  बिना अनुमति के डीजे बजाना पड़ा महंगा
कोरबा :  शादी के सीजन आते ही डीजे की शोर सुनाई देने लगी है। बिना अनुमति के कार्यक्रम में डीजे लगाने वाले संचालकों को महंगा पड़ा है। ऐसा ही प्रकरण उरगा व पसान क्षेत्र में सामने आया है। जिले के उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अंजोरीपाली में वीर सिंह कंवर पिता तीजूराम 25 वर्ष बिना अनुमति के डीजे लगाया था। उक्त युवक द्वारा तेज आवाज में भी डीजे बजाया जा रहा था। उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे संबंधित सभी सामानों को जब्त कर उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की। दूसरी घटना पसान थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटमर्रा में घटित हुई। यहां रहने वाला शोभा राम पिता लालाराम उरांव 40 वर्ष बिना अनुमति के डीजे बजा जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शोभा राम उरांव के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

 18)  कोरबा :  एक पाव गांजा के साथ युवक पकड़ाया
कोरबा  : दर्री पुलिस ने अयोध्यापुरी निवासी एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उक्त युवक के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।दर्री पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि अयोध्यापुरी दर्री निवासी समरेश मंडल पिता उपेन्द्र मंडल 37 वर्ष अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा करता है। जिसने अपने पास गांजा का संग्रहण करके रखा है और गांजा को तस्करी करने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समरेश मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त युवक के पास से 250 ग्राम गांजा जब्त किया है।

 19) जगदलपुर :  10 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद
जगदलपुर  : छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस ने बस्तर संभाग में लगातार पुलिस दबाव से बौखलाये माओवादियों द्वारा आक्रामक उपस्थिति दर्ज कराने एवं सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछायी गयी 10 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि थाना बीजापुर से पुलिस की संयुक्त टीम मद्देड़ की ओर सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गयी थी। इसी दौरान महादेव घाट इलाके में सडक़ किनारे से 10 किलो का एक टिफि न प्रेशर बम, डेटोनेटर एवं बिजली का वायर बरामद किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर उक्त टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
 
 20)  जगदलपुर :  दो स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार
 जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली आधा दर्जन संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि थाना मिरतुर व छसबल पंद्रहवीं वाहिनी की संयुक्त टीम उप निरीक्षक लालन कुमार पटेल के नेतृत्व में एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों, वारंटियों की पता तलाश में फुलगट्टा की ओर रवाना की गयी थी, जिसने जंगल में योजनाबद्ध तरीेके से घेराबंदी कर स्थाई वांरटी कडिय़ामी सन्नू उर्फ सुददू को धर दबोचा है।एक अन्य कार्रवाई में थाना जांगला से थाना प्रभारी उनि विकास बघेल की अगुवाई में निकली रोड ओपनिग, पेट्रोलिंग एवं एरिया डॉमिनेशन पार्टी ने एक स्थाई वारंटी सकनी नारायण को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने बताया कि पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सडक़ काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
 
 21) महासमुंद :  मंदिर के बाहर से बाइक पार
महासमुंद  : मंदिर में दर्शन करने गए युवक की बाइक किसी अज्ञात ने पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के कोसमखुंटा निवासी चंद्रकांत पटेल 4 मार्च को बाइक क्रमांक सीजी केजी 9839 से कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन करके बाहर आया तो उसकी बाइक मंदिर परिसर से गायब थी।
 

 

 

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल आज का राशिफल (17 मार्च)

राशिफल 2018

“हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।”

मेष राशि

आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। धन खर्च होगा।

वृष  राशि

पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन  राशि

आजका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अप्रसन्नता से मन व्यग्र हो सकता है। धनका व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखिएगा। अनैतिक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी महसूस कर सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह राशि

मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। धन की तंगी हो सकती है।

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/

कन्या राशि

आजका दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। मध्याह्न के बाद आपका दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा।

तुला  राशि

लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक  राशि

भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। नए काम की शुरुआत न करें। पेट में तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि

आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी। प्रसाधनों के पीछे स्त्रियों का धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा।

मकर राशि

आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों-स्वजनों से हुई मुलाकात से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं।

कुंभ राशि

आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा।

मीन राशि

किसी के विवाद में न पडऩे की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिजनों से सुख मिलेगा।
            नोट – ‘आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

 

बेंगलुरु : आईएसएल-4: बेंगलुरु-चेन्नइयन के बीच खिताबी भिड़ंत आज

बेंगलुरू :  हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के फाइनल में बेंगलुरु एफसी आज अपने घर कांतीरावा स्टेडियम में पूर्व विजेता चेन्नइयन एफसी के सामने उतरेगा। लीग में पहली बार खेल रही बेंगलुरु की टीम पहली ही बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी तो चेन्नइयन की नजरें दूसरी बार खिताब जीतने पर होंगी।
फाइनल में बेंगलुरू की टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन उसके प्रशंसक जानते हैं कि घर में खेलने वाली टीम कभी भी आईएसएल का फाइनल नहीं जीती है। गोवा को 2015 में चेन्नइयन से ही मात खानी पड़ी थी तो 2016 में केरला ब्लास्टर्स को एटीके ने उसके घर में मात देकर दूसरा खिताब जीता था। इसके अलावा एक और आंकड़ा बेंगलुरु को चिंता में डाल सकता है। 2014 में लीग की शुरुआत से वो टीम कभी भी आईएसएल का खिताब नहीं जीती जिसने लीग दौर का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया हो।
हालांकि साउथ डर्बी के इस मैच में प्रशंसक रुकने वाले नहीं हैं। वे स्टेडियम की हर सीट पर मौजूद होंगे और बेंगलुरु का खुलकर समर्थन करेंगे। बेंगलुरु के प्रशंसकों को उम्मीद होगी की उनकी टीम खिताब अपने नाम करे। बेंगलुरु इस आईएसएल में सबसे शानदार टीम रही है। उन्होंने अभी तक 38 गोल किए हैं और वह लीग में गोल करने के मामले में गोवा से एक स्थान पीछे है। उनका डिफेंस रिकार्ड और शानदार है। उसने 20 मैचों में सिर्फ 17 गोल खाए हैं। इस मामले में वह आगे हैं। बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने विपक्षी टीमों के लिए गोल करना मुश्किल कर दिया है। बेंगलुरु अपने इसी फॉर्म को फाइनल में भी जारी रखना चाहेगी। टीम अपने आखिरी 10 मैचों में अपराजित रही है जिसमें से आठ मैच उसने जीते हैं। बेंगलुरु एफसी के पक्ष में हालांकि सब कुछ नहीं रहा है। चेन्नइयन ने बेंगलुरु को 2-1 से उसके ही घर में मात दी है। इस मैच में धनपाल गणेश ने आखिरी पलों में गोल करते हुए चेन्नइयन को जीत दिलाई थी।जॉन ग्रेगोरी की टीम ने अपने आप को साबित किया है और बताया है कि वह उन मैचों को जीतना जानते हैं जो उनके लिए अहम होते हैं। एफसी गोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में चेन्नइयन के शानदार डिफेंस ने फेरान कोरोमिनास और मैनुएल लैंजोरेते की जोड़ी को रोके रखा था और अब फाइनल में उसकी कोशिश बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री और मीकू की जोड़ी को रोकने की होगी। इन दोनों ने मिलकर टीम के लिए 27 गोल किए हैं। ग्रेगोरी भाग्यशाली हैं कि उनकी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले आईएसएल में हिस्सा लिया है और विजेता बने हैं। मैलिसन अल्वेस, राफेल अगस्तो, जेजे लापेखुलआ, करणजीत सिंह 2015 में खिताब जीतने वाली चेन्नइयन का हिस्सा रह चुके हैं। वह एक बार फिर बेंगलुरु के खिलाफ उस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।
 

बेंगलुरु : आईएसएल-4: छेत्री की हैट्रिक से बेंगलुरू फाइनल में

बेंगलुरू  :  कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक के दम पर बेंगलुरू एफसी ने रविवार को अपने घर कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच के दूसरे चरण में एफसी पुणे सिटी को 3-1 से मात देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के फाइनल में जगह बना ली है।
दोनों टीमों के बीच पुणे में खेला गया पहला चरण गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था। लीग में पहली बार खेल रही बेंगलुरू को फाइनल में जाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की जरूरत थी तो वहीं पहली बार सेमीफाइनल में खेल रही पुणे अगर मैच गोल करते हुए ड्रॉ करा लेती तो अवे गोल के नियम से वह फाइनल में पहुंच जाती। बाजी हालांकि बेंगलुरू ने मारी और अपने घर में प्रशंसकों को मायूस नहीं होने दिया। छेत्री के अब इस सीजन में 13 गोल हो चुके हैं और वह इस सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाडिय़ों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
अपने घर में खेल रही बेंगलुरू पर दबाव था, लेकिन उसके खेल में यह दबाव दिख नहीं रहा था और टीम ने शुरू से ही सकारकात्मक खेल खेला। दूसरे मिनट में ही उदांता सिंह ने बाएं तरफ से बॉक्स में प्रवेश किया और गोलपोस्ट के सामने खड़े छेत्री को पास दिया। अगर छेत्री का शॉट बाहर नहीं जाता तो दूसरे मिनट में ही मेजबान टीम ने बढ़त ले ली होती। पुणे भी रुकने वाली नहीं थी उसने अगले ही मिनट पलटवार किया। एमिलियानो एल्फारो ने डिएगो कार्लोस को गेंद दी जिन्होंने शानदार शॉट नेट की दिशा में मारा लेकिन मेजबान टीम के शानदार गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोक दिया। दोनों टीमें लगातार हमले कर रहीं थी और अपने ऊपर दूसरी टीम का हावी नहीं होने देना चाहती थीं। पहला गोल दागने की कोशिश में लगीं दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू बाजी मारी ले गई। उसके लिए गोल कप्तान सुनील ने किया। उदांता ने एक बार फिर दाईं तरफ से गेंद गोलपोस्ट के सामने डाली। वहां छेत्री खड़े थे, जिन्होंने हेडर मारा, हालांकि उनके हेडर में ज्यादा दम नहीं था, लेकिन पुणे के गोलकीपर विशाल कैथ और डिफेंडर गुरतेज के बीच हुई गलतफहमी के बीच यह कमजोर हेडर आसानी से नेट में जा घुसा और बेंगलुरू ने 15वें मिनट में ही बढ़त ले ली।
19वें मिनट में पुणे के स्टार मार्सेलिन्हो ने गोलपोस्ट पर अपनी किस्मत आजमानी चाही लेकिन संधू उनकी राह में बाधा बन गए। मार्सेलिन्हो ने एक और शानदार मौका 29वें मिनट में बनाया, लेकिन एल्फारो के पास पर मार्सेलिन्हो चूक गए। 31वें मिनट में पुणे के साहिल पवार को इस मैच का पहला येलो कार्ड मिला। 38वें मिनट में उदांता और सुनील ने एक और मौका बनाया लेकिन सुनील इस मौके को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। सुनील ने 42वें मिनट में मिले कॉर्नर पर हेडर मार एक और प्रयास किया, लेकिन छेत्री की किस्मत इस बार भी उन्हें दगा दे गई और गेंद बाहर चली गई। पहले हाफ के अंत तक मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को कायम रखा। इस हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी की शुरुआत की थी लेकिन आखिरी के पांच मिनट में पुणे, बेंगलुरू से एक कदम पीछे रही।हालांकि दूसरे हाफ में आते ही पुणे ने अपने आप को संभाला। कोच रैंको पोपोविक ने साहिल के स्थान पर सार्थक गोलुई को उतारा। वहीं एल्फारो ने आक्रामकता दिखाते हुए 48वें मिनट में मौका बनाया लेकिन उनका हेडर गेंद को नेट में डालने के बजाए बाहर ले गया, लेकिन बेंगलुरू भी रुकने वाली नहीं थी। मीकू ने 51वें मिनट में उदांता को पास दिया जिन्होंने मध्य से गेंद को नेट में डालना चाहा, हालांकि उनका शॉट भी बाहर चला गया। 55वें मिनट में सार्थक ने एल्फारो को गोल करने का एक और मौका दिया लेकिन इस बार उनका पास एल्फारो के ऊपर से चला गया। अगले ही मिनट छेत्री ने निशाना लगाया जिसे गोलकीपर विशाल ने रोक लिया जो मुस्तैदी से वहां खड़े थे। सार्थक ने 65वें मिनट में वो गलती कर दी जिसने पुणे की वापसी की राह को लगभग खत्म कर दिया। इसी मिनट बेंगलुरू के कप्तान छेत्री ने मौका बनाना चाहा और उन्हें रोकने की कोशिश में सार्थक ने उन्हें गिरा दिया और रेफरी ने बेंगलुरू को पेनाल्टी देने में देरी नहीं की। छेत्री ने भी लीग में अपना 12वां गोल करने का मौका नहीं गंवाया और बेहद चतुराई से धीमे शॉट के माध्यम से गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
मजबूत बढ़त लेने के बाद बेंगलुरू और हावी हो गई थी और लगातार हमले कर रही थी। छेत्री ने 72वें मिनट में एक और शॉट गोलपोस्ट पर साधा, लेकिन इस बार वो विशाल को छका नहीं पाए। मैच में वापसी के लिए पुणे के कोच पोपोविक ने कई बदलवा किए लेकिन उनका कोई भी दांव काम नहीं आया। हालांकि 82वें मिनट में पुणे को फ्रीकिक मिली जिसे जोनाथन लुका ने नेट में डाल पुणे की उम्मीदों को जिंदा किया यहां से पुणे की टीम में उर्जा दिखी, लेकिन छेत्री ने 87वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए पुणे की इस उर्जा को एक बार फिर ठंडा कर दिया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।
 

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

 1)  रायपुर :  नशेड़ी वाहन चालकों की धरपकड़ तेज
रायपुर  :
होली पर्व के नजदीक आते ही पुलिस ने दोपहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दिया है। शहर के अधिकांश प्रमुख चौराहों में पुलिस टीम ऐसे वाहन चालकों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
राजधानी पुलिस ने होली के पूर्व ही शराबी वाहन चालकों और हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दिया है। शहर के अधिकतर प्रमुख चौक-चौराहों में ऐसे वाहन चालकों की धरपकड़ तेज करते हुए पुलिस टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुट गई है।

 2)  महासमुंद : संदिग्ध अवस्था में 13 पुरूष और 7 महिला पकड़ाए
महासमुंद  : महासमुंद जिले के तुमगांव स्थित एक घर पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर 13 पुरूष व 7 महिला को संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथ पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार राष्ट्रीय राजमार्ग 353 तुमगांव के घर पर मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुये 13 और 7 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। जिस घर में संदिग्ध अवस्था व अशलील सामग्री के साथ पुररूष व महिला पकड़ाये उस घर की मकान मालकिन भुरी बाई के नाम पर है। पुलिस द्वारा पीट एक्ट के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उनके खिलफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 
 3)  रायपुर :  घर के पास खड़ी दो मोटरसायकल में लगाई आग, मामला दर्ज

रायपुर  :  घर के पास खड़ी दो मोटरसायकल में आग लगाने वाला युवक के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
बताया जाता है कि प्रार्थी संतोष नायक पिता विसम्भर नायक 30 वर्ष निवासी दुर्गानगर ने थाने में शिकायत किया कि बीती रात प्रार्थी के घर के बाहर पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 सीटी 0957 व स्कूटी क्रमांक सीजी 04 डीवाय 5544 खड़ी थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी संजू निहाल पिता गुलसागर निहाल 25 वर्ष ने प्रार्थी के दोनों वाहनों में आग लगा दी। जिससे प्रार्थी का 20 हजार का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 4)  रायपुर :  पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटा
रायपुर  : गुढिय़ारी साहूपारा में पूर्व विवाद के चलते दो युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष साहू पिता सुकालूराम साहू 31 वर्ष साहूपारा गुढिय़ारी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल राम प्रार्थी पैदल अपने घर जा रहा था तभी गुढिय़ारी साहूपारा में आरोपी गप्पू व प्रेम उपाध्याय ने प्रार्थी का रास्ता रोका और पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341,294,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 5)  रायपुर :  मामूली बात पर सायकल सवार युवक से मारपीट
रायपुर  :  स्टेशन रोड अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास एक्टिवा सवार अज्ञात तीन व्यक्ति ने सायकल सवार युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी डिगेश साहू पिता मीलऊराम साहू 22 वर्ष गली नंबर 3 लक्ष्मण नगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी अपनी सायकल से घर जा रहा था तभी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमए 3076 में सवार अज्ञात तीन व्यक्ति प्रार्थी के पास से गुजरे। जिससे प्रार्थी ने ठीक से वाहन चलाने को कहा तो आरोपियों ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 6) रायपुर :  घरेलू विवाद के चलते पत्नी से मारपीट
रायपुर  : घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर ईट से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कौशिल्या बाई जंघेल पति शिवशंकर जंघेल 50 वर्ष बंजारी नगर खमतराई की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थिया का दामाद आरोपी राजेश खूटे 35 वर्ष प्रार्थिया के घर आया और घरेलू विवाद के चलते प्रार्थिया की बेटी दुलेश्वरी से गाली-गलौज कर ईट से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 7)  रायपुर ;  एटीएम कार्ड बदलकर अधेड़ के खाते से निकाले 20 हजार
रायपुर  : एटीएम कार्ड के पासवर्ड बनाने में मदद करने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अधेड़ के खाते से 20 हजार पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामलाल पिता स्व.भगेला धनगर 68 वर्ष सतबहनिया मंदिर के पास श्रीराम चौक टिकरापारा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थी अग्रसेन चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में गया था जहां अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के एटीएम कार्ड का पासवर्ड बनाने में मदद करने की बात कहते हुए प्रार्थी से एटीएम कार्ड लिया और एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 20 हजार रूपए आहरण कर लिया। जब प्रार्थी के मोबाईल पर मैसेज आया तो उसने इसकी शिकायत आजाद चौक थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
 

 

हेट स्टोरी 4 ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया, क्यों नहीं सोती थीं रातभर

इन दिनों उर्वशी रौतेला अपनी अपकमिंग फिल्म हेट स्टोरी 4 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आने वाली उर्वशी का कहना है कि फिल्म का पूरा भार उनके कंधे पर है। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश..पैरंट्स और दोस्तों ने ग्लैमर वर्ल्ड में भेजा
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ग्लैमर वर्ल्ड में जाना है। जो कुछ भी हुआ है वह पूरी तरह से किस्मत का खेल है। दरअसल मेरे परिवार वाले और दोस्त चाहते थें कि मैं इस फील्ड में जाऊं। वो अक्सर मुझे इसके लिए इनकरेज किया करते थे। वहीं दूसरी ओर मैं तो एथलिट बनने का सपना देखा करती थी। एक समय पर एस्ट्रोनॉट बनने का भी सपना देख रही थी। बास्केटबॉल अच्छा खेलती थी तो लगता था कि बास्केटबॉल प्लेयर ही बन जाऊं। इस तरह से मेरे सपने शिफ्ट होते रहते थे। मैं बहुत ही कन्फ्यूज्ड टीनएज रही हूं। इस ग्लैमर इंडस्ट्री में इसलिए भी नहीं आई कि मुझे ऐक्ट्रेस बनना है। मुझे तो यशराज फिल्म की ओर से इश्कजादे के लिए बहुत पहले ही ऑफर मिल गया था। मैंने इसलिए नहीं किया क्योंकि मेरा फोकस कुछ और था।ब्यूटी कॉन्टेस्ट सोने पर सुहागा
जब आप खुद को इंटरनैशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करके आते हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा वाली स्थिति होती है। यह बहुत ही कम देखने को मिलता है। अब आप ही बताएं कौन है यहां मेरे टक्कर का। वहीं इस पैजेंट के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। आज ग्लैमर इंडस्ट्री पूरे वर्ल्ड लेवल पर पहचानी जाती है। इसी वजह से मेरे कई फैंस पाकिस्तान, ईरान आदि देशों में हैं। मुझे वहां के कई मॉडलिंग एजेंसी से ऑफर्स मिलते रहते हैं लेकिन मैंने ठान लिया है कि मैं इनके साथ काम नहीं करुंगी क्योंकि मैं मानती हूं कि अपने देश के प्रति मेरी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है।बोल्ड सीन्स के लिए ली परमिशनमैं नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हूं। मेरे माता-पिता दोनों ही बिजनस से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में वे बॉलिवुड की ग्लैमरस लाइफ से काफी दूर हैं। जब फिल्मों में मुझे बोल्ड सीन्स करना होता है तो इसके लिए मम्मी पापा से पूछती जरूर हूं। हेट स्टोरी 4 भी उनसे पूछ कर किया है।मेरी पर्सनैलिटी से मेल खाता है हेट स्टोरी का किरदार
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा अपने दिल की सुनती हैं और काम भी दिल से ही करती हैं। अगर काम ऐसा न हो जो दिल में जगह बनाए, तो वह उसे हाथ तक नहीं लगाती हैं। बकौल उर्वशी, सभी को पता है कि मुझे खान की ओर से एक बहुत बड़ा मौका मिला था जिसे मैंने नहीं किया। क्योंकि उस वक्त मेरे लिए मिस यूनिवर्स ज्यादा महत्वपूर्ण था। मुझे इसका कोई मलाल भी नहीं है।दूसरी ओर मैं जो भी करती हूं उसे पूरी मेहनत से करती हूं। हेट स्टोरी 4 को साइन करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मुझे लगा इसमें किरदार मुझे ही ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक मॉडल की कहानी है, मैं खुद मॉडल रह चुकी हूं। कई बड़े रैंप शोज किए हैं। ऑफस्क्रीन और ऑन स्क्रीन में ज्यादा फर्क नहीं था। इस रोल के लिए मैंने बहुत रिसर्च किया। एक ओर जहां यह किरदार बेहद ही स्ट्रॉन्ग, कॉन्फिडेंट और बोल्ड है, तो वहीं दूसरी ओर बहुत सॉफ्ट और अतिसंवेदनशील है, जो काफी हद तक मेरी पर्सनैलिटी से मेल खाता है।हील्स कोरियोग्राफी इंडिया में मेरी वजह से आई
फिल्म में फिजिकल लड़ाई से ज्यादा दिमाग की लड़ाई को महत्व दिया है। मैंने फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ मेंटल ट्रेनिंग भी ली ताकि फिल्म के मिजाज को समझ सकूं। वहीं दूसरी ओर हील्स कोरियोग्राफी भी इस फिल्म की खासियत है। हील्स कोरियोग्राफी बॉलिवुड के लिए काफी नया है। इसे मैं ही यहां लेकर आई हूं। जब मुझे फिल्म का गाना आशिक बनाया सुनाया गया तो मैंने सोचा क्यों न कुछ अलग किया जाए। मैंने ग्यारह डांस फॉर्म सीखें हैं, तो उसका इस्तेमाल क्यों न किया जाए।
मैं चाहती थी कि कुछ अलग क्रिएटिव हो जो किसी ने न देखा हो। हॉलिवुड से मैंने हील्स कोरियोग्राफी उठाई और आशिक बनाया में डाल दिया। जब शुरुआत में गाना रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसकी जमकर बुराई की। अचानक से हील्स कोरियोग्राफी लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि यह गाना पॉपुलर हो गया। आपको बता दूं, हील्स कोरियोग्राफी बेहद ही मुश्किल टास्क है। पूरे समय पेंसिल हील्स में खड़ा रहना बहुत ही थका देने वाला होता था। बहुत से चोटें खाई हैं, एक महीने तक मेरी पीठ में दर्द रहा था।
मैंने अभी तक कोई भी हेट स्टोरी नहीं देखी मैं हेट स्टोरी के चौथे संस्करण का हिस्सा हूं, लेकिन सच कहूं तो अभी तक मैंने कोई भी हेट स्टोरी नहीं देखी है। जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी थी तो मुझे यह भी नहीं पता था कि यह हेट स्टोरी की फ्रेंचाइजी है। मुझे अपना किरदार और कहानी बहुत पसंद आया था। पता नहीं मुझसे कैसे छूट गई यह फिल्म। वैसे देखनी चाहिए थी, क्योंकि अब तक का सबसे हिट फ्रेंचाइज है। भले ही फिल्म का नाम हेट से शुरू हो, लेकिन लोगों का बहुत प्यार मिला है। हेट स्टोरी और गोलमाल के अलावा आज तक कोई भी फिल्म पार्ट 4 तक नहीं पहुंच पाई है। लोग मुझसे मेरे हेट एक्स्पीरियंस के बारे में पूछा करते हैं। वैसे गनीमत है मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ नहीं है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो होते रहते हैं लेकिन मैं सबके प्रति पॉजिटिव अप्रोच ही रखती हूं। मैं उन अनुभवों को बिल्कुल याद नहीं करना चाहती, जो बुरे हों।मैं रात-रात भर नहीं सोती थी
फिल्म के दौरान मैं इसके नेगेटिव किरदार में इतना समा गई थी कि कई रात मुझे नींद तक नहीं आती थी। इस किरदार के अलावा मुझे कुछ नजर ही नहीं आता था। ब्रेकडाउन सीन्स करना बेहद ही मुश्किल टास्क था। ऊपर से मेरा तीन पेज का मोनोलॉग होता था जो मेरे लिए नया था। जब आप कोई किरदार कर रहे होते हैं तो आपके पास केवल दो ही ऑप्शन बचते हैं या तो आप उसमें पूरी तरह घुस जाएं या फिर सतही तौर पर उसे निभाएं। मैं डेप्थ में जाने पर यकीन करती हूं। इस किरदार से निकलना बहुत मुश्किल होता है।
फिल्म का पूरा भार मेरे कंधे पर हैपहले मैं सोच रही थी कि यह फिल्म करूं या नहीं करूं। क्योंकि अब तक जितनी भी फिल्में मैंने की हैं वो किसी और के कंधे पर रही हैं। मुझे अपने किरदार को लेकर उतना फर्क नहीं पड़ता था। अब इस फिल्म का पूरा भार मेरे कंधे पर है। मैं बहुत ही नई हूं इसके लिए, कई बार सोचती हूं क्या मैं इस भार को संभाल पाऊंगी। अब जब रिस्क ले लिया है तो इसके लिए तैयार हूं।
 

जगदलपुर : नक्सली हमले में 4 जवान घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीती देर शाम नक्सली मुठभेड़ एवं उनके द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम विस्फोट की गयी  अलग- अलग घटनाओं में  चार जवान घायल हो गये, यह परम सौभाग्य ही है कि चारों की हालत खतरे से बाहर  है।
बीजापुर एसडीओपी खोमान सिंह ने बताया कि कल रात बीजापुर जिले के कुटरू – फ रसेगढ़ इलाके से  ओपनींग पार्टी वापस आ रही थी कि नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गये। घायल जवान नीतेश देवागंन, अनिल धु्रव तथा भालू राम टोप्पो का इलाज कुटरू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है, इनकी हालत खतरे से बाहर है।
 इधर आज सुबह कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाने के तहत गोमे पहाड़ी में सीमा सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल का एक आरक्षक विरप्पा घायल हो गया। घायल आरक्षक को अभी कायेलीबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया है।  
 

आज का राशिफल (4 फरवारी)

मेष- ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। कुछ बने हुए काम बिगड़ते दिखाई देंगे लेकिन आप हार न मानें।
वृष- कार्यक्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे एवं नए संबंधों द्वारा आपके लिए नए प्रोजेक्ट्स के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में नई शुरुआत के योग बनेंगे जो की माहौल को खुशनुमा बना देंगे।
मिथुन- आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार मेंकमी होगी।
कर्क- कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआत में थोड़ा सा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह तय है कि सफलता आपको ही मिलेगी।
सिंह- कार्यक्षेत्र में शुभ संयोग आपके लिए नए द्वार खोलेंगे। आपके कार्य की तारीफ होगी। समय अनुकूल है एवं प्रमोशन की भी संभावना है। आर्थिक मसले साधारण फायदे देंगे। मित्रों पर धन खर्च हो सकता है।
कन्या- कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के योग हैं एवं किसी यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आने वाले समय में आपके लिए अनुकूल स्थितियां पैदा करे।
तुला- आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। प्रमोशन की संभावनाएं साफ दिख रही हैं। बॉस आपके काम को लेकर खुश हैं।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
धनु- आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।
मकर- आज आप पास या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। बहन भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।
मीन- जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
 

 

सीवान ; ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत

सीवान  ; सीवान में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटने से चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन महिलाएं हैं।शहर के कचहरी स्टेशन से पहले दाहा नदी के पुल पर यह दुर्घटना तब हुई जब सभी करबला मजार से माथा टेकने के बाद ट्रैक के सहारे सीवान कचहरी स्टेशन लौट रहे थे।इसी बीच पीछे से अचानक सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन आ गई।कुहासे के चलते ट्रेन के नजदीक आने पर सभी ने देखा। इसके बाद पुरूष तो जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े लेकिन महिलाएं ट्रैक पर ही रह गई जिससे तीन महिलाएं कट गई। सभी मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे। इस घटना के बाद सभी के शव का सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 

हेट स्टोरी 4 का ट्रेलर रिलीज, उर्वशी रौतेला का बेहद बोल्ड अंदाज

हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज हो गया है। विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी हेट स्टोरी 4 एक इरॉटिक थ्रिलर फिल्म है जो 9 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चल जाता है कि फिल्म में उर्वशी रौतेला का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा।
हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतेला के अलावा टीवी स्टार करण वाही, विवान भथेना और इहाना ढिल्लन भी हैं। फिल्म में करण-उर्वशी और विवान-उर्वशी के बीच कई स्टीमी सेक्स सीन्स हैं। कहानी दो भाईयों की है और दोनों को एक ही लडक़ी से प्यार हो जाता है। फिल्म का ट्रेलर बोल्ड सीन्स और रोमांच से भरपूर है और इस हेट स्टोरी सीरीज की फिल्म पसंद करने वाले फैन्स को यह फिल्म भी जरूर पसंद आएगी।
टीवी स्टार से फिल्म अभिनेता बने करण वाही की मानें तो हेट स्टोरी 4 सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन्स पर आधारित फिल्म नहीं है बल्कि यह एक थ्रिलर फिल्म है। तो वहीं, इस फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहीं इहाना ढिल्लन ने कहा है कि यह फिल्म रियल लाइफ की घटना पर आधारित है।
 

सुकमा : जवान के अपहरणकर्ता 4 नक्सली गिरफ्तार

 सुकमा  :  जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने बम लगाने और आरक्षक के अपहरण में शामिल 4 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरूवार को एसडीओ पी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं सहायक कमांडेंट मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सीआरपीएफ एसी 74वीं वाहिनी के जवान ग्राम कोर्रापाड़ और गोडेलगुंडा पहुंचे। मुखबिरों से सूचना मिली कि इसी जंगल में चार नक्सली भी छिपे हुए हैं। जवानों ने जंगल की घेराबंदी कर चार नक्सलियों को पकडऩे में सफलता पाई। पकड़े गए नक्सलियों के नाम वेको एर्रा, पोडियाम लक्का,पोडिय़ाम लखमा और माड़वी रागा हैं। चारों नक्सली विगत 31 अक्टूबर 2016 को अपने अन्य साथियों के साथ पुसवाड़ा टूटी पुलिया के पास सहायक आरक्षक कलमू हिरमा के अपहरण और 15 अप्रैल 2017 को कोर्रापाड़ तिराहा मेन रोड पर बम लगाने की घटना में शामिल रहे हैं।
 

रायपुर: मुख्यमंत्री ने किया स्वास्थ्य सेवा रथों का लोकार्पण

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम खुटेरी में अंत्योदय स्वास्थ्य अभियान के तहत सांसद स्वास्थ्य सेवा रथ के रूप में ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन एम्बुलेंस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर उनका लोकार्पण किया। ये एम्बुलेंस वाहन सांसद निधि से प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री अभिषेक सिंह सहित क्षेत्र के अनेक पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ का संपादकीय, 25 अक्टूबर : कामयाबी और शोहरत के मिलेजुले जानलेवा नशे की एक मिसाल, और उसकी ठीक उलटी मिसाल भी

कामयाबी का नशा ऐसा होता है कि वह सिर चढ़कर बोलता है। बहुत से लोग कहते हैं कि कामयाबी पाना जितना मुश्किल होता है उससे अधिक मुश्किल होता है सिर पर चढ़ बैठी कामयाबी पर काबू रख पाना। दूसरी तरफ कुछ ऐसा ही शोहरत के साथ भी होता है, बहुत से लोग शोहरत को जिंदगी भर की दौलत मानकर उसके नशे में बदसलूकी पर उतर आते हैं। और जब कामयाबी और शोहरत इन दोनों का मेल होता है, तो दो अलग-अलग और अटपटे नशों के मेल की तरह यह बहुत अधिक घातक भी हो सकता है। इन दोनों का नशा जब एक साथ चढ़े, तब पांव सम्हाल पाना बड़ा मुश्किल होता है। सार्वजनिक जीवन में जो लोग रहते हैं, वे पूरे वक्त मानो घरों में सजने वाले एक्वेरियम की तरह, उसके भीतर मछली की तरह जीते हैं, और ऐसे नशे में लडख़ड़ाते हुए पांव लोगों को साफ दिखने लगते हैं। 
यह चर्चा जरूरी इसलिए है कि जिंदगी के अलग-अलग दायरों में बहुत से लोग कामयाब होते हैं, और उनमें से कुछ लोग मशहूर भी हो जाते हैं जिनकी शोहरत चारों तरफ फैलने लगती है। ऐसे लोगों का अपना दायरा भी ऐसा हो जाता है जो कि उनके पांव जमीन पर नहीं पडऩे देता। और दुनिया की कुछ बड़ी-बड़ी टूरिस्ट जगहों पर जिस तरह आसमान को छूते हुए रोलर-कोस्टर रहते हैं, उन पर ऊपर जाते हुए जैसा लगता है, कुछ वैसा ही नशा कामयाबी और शोहरत के मिलने से बनता है। लेकिन पूरी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद रोलर-कोस्टर की सीटों पर बंधे हुए लोग जिस रफ्तार से धरती की तरफ नीचे गिरते हैं, कुछ वैसा असल जिंदगी में भी होता है। लोगों को कामयाबी और शोहरत के वक्त अपना सिर जिस तरह काबू में रखना चाहिए और अपने पैर जिस तरह जमीन पर टिकाए रखना चाहिए, इसकी एक अच्छी मिसाल पिछले दिनों सामने आई है। 
हिन्दुस्तानी टीवी पर कुछ बरसों के भीतर कॉमेडियन कपिल शर्मा की शोहरत इस रफ्तर से आसमान पर पहुंची, और कामयाबी ने उनको रातों-रात ऐसा बना दिया कि वे 15 करोड़ रूपए इंकम टैक्स देने की ट्वीट करने लगे। लेकिन इस नशे के साथ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर उन्होंने अपने साथी कलाकारों से जिस तरह की बदसलूकी की, उससे वे धड़ाम से जमीन पर आ गिरे, और आज की तारीख में कोई उन्हें छूने को भी तैयार नहीं दिखता। सबसे बड़ी कामयाबी के बावजूद बहुत से साथी कलाकार उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हैं। राजनीति में भी ऐसा ही होता है, कई लोग चुनावी कामयाबी पाते हैं, और शोहरत इतनी मिलती है कि लोग उनको पूरी जिंदगी के लिए उस ओहदे का हकदार मानने लगते हैं। और ऐसे ही वक्त पर लोग बदगुमानी और बददिमागी में गलत फैसले लेने लगते हैं, उन्हें लगता है कि वे अकेले सबसे अधिक कामयाब हैं। यह बात सही है कि कामयाबी के साथ बहस नहीं होती, और शोहरत का शोर सही बातों को सुनने की ताकत भी छीन लेता है। ऐसे में लोग अपने आपको हमेशा का बादशाह मानकर मनमानी करने लगते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह बात याद  पड़ती है जो कि कोई समझदार बुजुर्ग कभी लिख गया है- 
तुमसे पहले वो जो इक शख्स यहां तख्तनशीं था, 
उसको भी अपने खुदा होने पे इतना ही यकीं था…
हमारी यह नसीहत बहुत अधिक काम की नहीं होती है, क्योंकि कबीर की जुबान में जिन्हें निंदक नियरे राखिए की नसीहत दी गई थी, उसके चापलूसों और मुसाहिबों ने सबसे पहले अपने घेरे से निंदकों को ही मार-मारकर भगाया था। जब तक ऐसे लोग करीब रहें, तब तक बददिमागी घेरे में दाखिल नहीं होती है। ऐसे सवालिया लोगों को निकालने के बाद जो बचता है, वह कामयाबी और शोहरत के मिले-जुले जानलेवा नशे को बढ़ाने वाला रहता है। हमने ऊपर कपिल शर्मा की मिसाल दी है, लेकिन उसकी ठीक उलटी भी एक मिसाल हमारे पास है, जो कि उससे भी बड़ी है। आसमान को छूती हुई कामयाबी, और पूरी धरती पर फैली हुई सी शोहरत ने मिलकर भी अमिताभ बच्चन को बददिमाग बनाने में कामयाबी नहीं पाई है। अमिताभ के मुंह से किसी के बारे में बदजुबानी किसी ने सुनी नहीं होगी, उनको बदसलूकी करते किसी ने देखा नहीं होगा। इसलिए सीखना हो तो इन दोनों मिसालों को देखकर कुछ सीखा जा सकता है।