ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिए आज का राशिफल (6 अप्रैल 2018)

मेष राशि

काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अत: प्रयत्नशील रहें।

वृष राशि

अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है.

मिथुन राशि

आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजऱ भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है.

कर्क राशि

आज का दिन किसी बहन भाई की चिन्ता टहल सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है.

सिंह राशि

आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या राशि

आपकी राशि का स्वामी बुध धनु: में आ चुका है, सूर्य के कारण अस्त है। अत: विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी- उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होंगे.

तुला राशि

आज आप अकारण ही चिन्तित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अत: मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें.

5 अप्रैल का राशिफल

वृश्चिक राशि

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा.

धनु राशि

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.

मकर राशि

क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें.

कुंभ राशि

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है.

मीन राशि

आपकी राशि का स्वामी-देवगुरू बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। अत: उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button