राशिफल 12 जनवरी: वृश्चिक राशि वालों की विद्यार्थीगण के लिए अच्छा समय है, मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा चल रहा है, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि के हो चुके हैं। केतु अभी भी वृश्चिक राशि में चल ही रहे हैं। सूर्य और शुक्र धनु राशि में हैं। बुध मकर में जाकर शनि और गुरु के साथ संयोग बना रहे हैं।
राशिफल-
मेष-मन थोड़ा चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। बाकी सब ठीक है। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें। हरी वस्तु पास रखें।
वृषभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप बहुत अच्छे चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।
मिथुन-शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। मानसिक और प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। राजनीतिक लाभ, नौकरी-चाकरी में इजाफा और व्यापारिक लाभ दिखाई दे रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
सिंह-व्यापारिक लाभ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य ठीक है। राजनीतिक, पारिवारिक लाभ हो रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। मां काली की अराधना करें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शारीरिक, मानसिक और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। अद्भुत समय कहा जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रुओं का शमन, दमन कर बैठेंगे आप। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक-थोड़ी भावुकता वाली स्थिति रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार शुरू हो चुका है। मन भी ठीक चल रहा है। लेकिन आज के दिन थोड़ा भावुक बने रहेंगे। इसका ध्यान रखें। विद्यार्थीगण के लिए अच्छा समय है। प्रेम,व्यापार, स्वास्थ्य सब बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का समय है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मकर-वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम थोड़ा मध्यम है। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कुंभ-शारीरिक, मानसिक, व्यापारिक और पारिवारिक दृष्टि से अद्भुत समय है। रंगीन बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
मीन-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। व्यवसायिक गति से भी आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।