छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जैविक खेती से बदली किसान की तकदीर, सब्जियों और एप्पल से सालाना लाखों की कमाई

रायपुर। नगर पंचायत मल्हार के प्रगतिशील किसान जदुनंदन वर्मा ने जैविक खेती को अपनाकर खेती में सफलता की नई मिसाल कायम की है। वे एक एकड़ में जैविक सब्जियों की खेती से हर साल करीब दो लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। वहीं आधा एकड़ में जैविक एप्पल की खेती कर उन्होंने क्षेत्र के किसानों के लिए नवाचार का रास्ता खोला है। पिछले दस वर्षों से वे पूरी तरह जैविक पद्धति से खेती कर रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत घटी है और फसलों की गुणवत्ता के साथ मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ी है।

करीब साढ़े तीन वर्ष पहले लगाए गए जैविक एप्पल के पौधों से पिछले दो वर्षों से उत्पादन मिल रहा है। उनके खेत के एप्पल की मांग इतनी बढ़ गई है कि ग्राहक सीधे खेत पहुंचकर खरीदारी करते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र से मिले प्रशिक्षण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उनकी सफलता में अहम साबित हुआ है। जदुनंदन का मानना है कि जैविक खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ पर्यावरण, मिट्टी और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी प्रभावी माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button