छत्तीसगढ़रायपुर

भारत बंद का आह्वान कांग्रेस के समर्थन के बावजूद छत्तीसगढ़ में असफल : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने संयुक्त किसान मोर्चा के आहूत भारत बंद के औचित्य पर सवाल उठाया है। शर्मा ने कहा है कि किसान आंदोलन चला रहे राकेश टिकैत पहले देश को यह तो बताएं कि कृषि बिल में क्या खामियां हैं? शर्मा ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन के नाम पर पिछले कई महीनों से ड्रामेबाजी की जा रही है और पर्दे के पीछे इस आंदोलन में कांग्रेस पूरी तरह संलिप्त है।

केंद्र सरकार के बार-बार आग्रह के बावजूद किसान आंदोलनकारी कृषि कानूनों के उन बिंदुओं के बारे में चर्चा ही नहीं करते जिन पर उन्हें आपत्ति है। स्पष्ट है कि आंदोलन के जरिए राजनीतिक स्वार्थ साधने की कोशिश की जा रही है। कृषि कानूनों का क-ख-ग नहीं जानने वाले महज सियासी प्रलाप कर अपने गढ़े हुए झूठ के सहारे देश और विभिन्न राज्यों में अराजकता फैलाने पर आमादा हैं।
शर्मा ने सवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जिस वादे के साथ सत्ता में आई उसमें आधी-अधूरी कर्ज माफी करके किसानों के साथ हुए छलावे पर संयुक्त किसान मोर्चा खामोश क्यों हैं? आज संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस के समर्थन के बावजूद छत्तीसगढ़ में बंद असफल रहा। यह साफ इस ओर इशारा करता है कि छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस और उसके छुपे हुए एजेंडे को पहचान गए हैं और उसे अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button