छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बिलासपुर: चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोयला व्यापारी के घर घटित चोरी सहित कुल 04 मामलों का खुलासा

02 शातिर चोर व चोरी का सामान खपाने में शामिल महिला गिरफ्तार

चोरी के रकम से खरीदा गया 01 स्कूटी जप्त

सोने एवं चांदी के आभूषण कीमती लगभग 15 लाख रूपये बरामद

थाना तोरवा क्षेत्र में घटित चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएस csp कोतवाली पूजा कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके साथी ओम प्रकाश को इस मामलें में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स द्वारा चोरी में प्राप्त सोने, चांदी के आभूषणों को बाजार में खपाने में प्रकाश जेम्स की मां इंदू साहू द्वारा सहयोग किया जाता था ,इसलिये इंदू साहू नामक महिला को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स 01 होण्डा एक्टिवा स्कूटी खरीदा था , इस मामले में स्कूटी भी जप्त किया गया है। कुल 04 मामलों में चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण जप्त किये गये हैं जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button