Kawardha

कर्फ्यू के बीच कवर्धा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, दुर्गेश के परिजनों से की मुलाकात, पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

कवर्धा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को अपने गृह जिला कवर्धा पहुंचे और दुर्गेश देवांगन के परिजनों से मुलाकात की। दुर्गेश देवांगन पिछले रविवार से लापता है। उनके परिजनों का कहना है कि दुर्गेश  को पुलिस डग्गे में बिठाकर ले गई थी। इसके बाद से हमने अपने बेटे को नहीं देखा। पुलिस का कहना है कि दुर्गेश पुलिस की कस्टडी में नहीं है।

दुर्गेश देवांगन के परिजनों से मुलाकर कर डॉ. रमन सिंह ने मीडिया कहा कि दुर्गेश के माता-पिता और बहन से मुलाकात की। उनकी तकलीफ और पीड़ा को सुना। 40-50 लोगों की भीड़ ने उसकी पिटाई की। वही आदमी FIR करने जाता है दुर्गेश देवांगन, उसी को मार पड़ती है और उसी के खिलाफ तीन-तीन अलग धाराओं में जुर्म दर्ज होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीब है कवर्धा की पुलिस। अब स्पष्ट हो गया कि कवर्धा की पुलिस सरकार के इशारे में गलत-सलत FIR दर्ज करती है।


पूर्व सीएम ने आगे कहा कि कवर्धा  शहर शांति का टापू है और कवर्धा को मैं जलते हुए देख रहा हूँ। जेल में तबदील होते देख रहा हूँ। इससे पीड़ादायक मेरे लिए क्या होगा। कवर्धा के लोग आतंकित हो गए है। बोलने की हिम्मत नहीं है, भय खा गए हैं। ये कौन सा आतंक है, ये कौन सा भय है। कवर्धा के लोगों को बंधक बनाने की साजिश हो रही है। आज मैं कह सकता हूँ कि कवर्धा में कभी 144 धारा लागू नहीं हुई थी।

उन्होंने आगे कहा यहां सात दिन से कर्फ्यू लागू है। ऐसी स्थिति निर्मित करने के लिए दोषी कौन है। दुर्गेश देवांगन की मां रो रही है, पिता रो रहे हैं। 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस कवर्धा को आतंकित करना चाहती हैं। लेकिन ये शासन, ये मंत्री, ये प्रशासन और ये तंत्र के लोग नहीं जानते कि कवर्धा के 1000 लोगों को भी गिरफ्तार कर लोगे तो कवर्धा  को दबाया नहीं जा सकता।

दुर्गेश देवांगन के परिजनों से मुलाकर कर डॉ. रमन सिंह ने मीडिया कहा कि दुर्गेश के माता-पिता और बहन से मुलाकात की। उनकी तकलीफ और पीड़ा को सुना। 40-50 लोगों की भीड़ ने उसकी पिटाई की। वही आदमी FIR करने जाता है दुर्गेश देवांगन, उसी को मार पड़ती है और उसी के खिलाफ तीन-तीन अलग धाराओं में जुर्म दर्ज होता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि अजीब है कवर्धा  की पुलिस। अब स्पष्ट हो गया कि कवर्धा की पुलिस सरकार के इशारे में गलत-सलत FIR दर्ज करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button