मध्यप्रदेशभोपाल
शीतलहर की चपेट में मध्यप्रदेश, कई जगह पारा 8 डिग्री से भी नीचे

भोपाल : राजधानी में मंगलवार को दिन का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे 19.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह कोल्ड डे रहा। प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है। भोपाल समेत 17 जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया।
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसका असर मप्र पर दिखाई दे रहा है। इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में दिन भर खासी ठंडक रही। प्रदेश भर में रात का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।