देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
ब्राजील का सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह ठप! जब न्याय की देवी ही corruption के कीचड़ में लथपथ हो जाए

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने लगातार दूसरे दिन काम ठप कर दिया है और देश का न्याय तंत्र इतिहास के सबसे काले संकट में डूब गया है। देश की सबसे बड़ी अदालत के जज ही एक-दूसरे की पोल खोलने और जांच एजेंसियों को मोहरा बनाने के गंदे खेल में उतर आए हैं।
पूरा मामला ‘बैंको मास्टर’ बैंकिंग घोटाले और अरबों के गबन से जुड़ा है। आरोप है कि एक वरिष्ठ जज और नामी घोटालेबाज के बीच सीक्रेट साठगांठ थी। जज अलेक्सांद्र डि मोरेस और जस्टिस आंद्रे मेंडोंसा के बीच मची इस गैंगवार ने राष्ट्रपति चुनाव की दहलीज पर खड़े ब्राजील के लोकतंत्र का जनाजा निकाल कर रख दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत अब न्याय का मंदिर नहीं, बल्कि राजनीतिक जंग का अखाड़ा बन चुकी है।



