देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
चीन का खौफनाक AI षड्यंत्र! जैविक हथियारों और मिसाइल प्रोजेक्ट्स में AI मॉडल की हैकिंग का भंडाफोड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट जारी करके पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। चीन और रूस के सरकारी हैकर्स और सिरफिरे वैज्ञानिकों ने इनके एडवांस AI मॉडल्स का इस्तेमाल जैविक हथियार (Biological Weapons) बनाने और मिसाइल गाइडेंस सिस्टम को हैक करने के लिए करने की कोशिश की है।
कंपनी का दावा है कि उन्होंने इस घातक साजिश और AI के गलत इस्तेमाल को ऐन मौके पर नाकाम कर दिया, लेकिन इसने पूरी दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों की सांसें अटका दी हैं। अगर एआई के ज़रिए वायरस और बायोलॉजिकल अटैक की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है, तो इंसानियत का अंत अब ज्यादा दूर नहीं है।



