Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

खाली कार्टून एवं शीशी विक्रय हेतु संक्षिप्त निविदा

Brief tender for sale of empty cartoons and bottles

रायपुर। कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा एमसीबी जिले से नियंत्रित 4 देशी, 5 देशी कम्पोजिट एवं 09 विदेशी मदिरा दुकानों में वित्तीय वर्ष 2024-25 अर्थात 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि में संग्रहित खाली कार्टून (पुट्ठा) एवं खाली शीशियों का विक्रय किया जाना है। खाली कार्टून का प्रति किलोग्राम की दर से एवं खाली शीशियों का प्रति नग की दर से इच्छुक निविदाकारों से बंद लिफाफा में निविदाएं (तकनीकी बिड, प्राईज बिड पृथक-पृथक) 18 सितंबर 2024 को दोपहर 03:00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला एमसीबी में आमंत्रित की जाती है। बंद लिफाफा में प्राप्त निविदाएं निविदाकारों की उपस्थित में 18 सितंबर 2024 को सायं 04:00 बजे समिति द्वारा खोली जायेगी। निविदा की शर्तों, नियम, निविदा प्रपत्र तथा मदिरा दुकानों की अवस्थिति आदि की विस्तृत जानकारी अवकाश के दिवसों को छोड़कर निविदा प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि के एक दिवस पूर्व तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला एमसीबी से 500 रूपये के बैंक ड्राफ्ट (जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल. जिला एमसीबी के पक्ष में) जमा कर प्राप्त की जा सकेगी।