छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर से जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज़, ऑनलाइन स्व-गणना से नागरिकों को जोड़ा गया अभियान से

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से जनगणना 2027 अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर बताया गया कि देश का सबसे बड़ा जनगणना अभियान अब डिजिटल रूप में आगे बढ़ रहा है, और छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस बार प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे लोगों के लिए भागीदारी आसान हो सके।

जनगणना को केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं की नींव बताया गया। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार आने वाले वर्षों के लिए विकास की दिशा तय करती है, ताकि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

1 मई 2026 से अभियान का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और अन्य जानकारियां जुटाएंगे। 30 मई तक चलने वाले इस चरण में आवास, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।

प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी दें, क्योंकि यही डेटा राज्य के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और केवल नीतिगत उद्देश्यों के लिए उपयोग होगी।

“विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में जनगणना को महत्वपूर्ण बताया गया और इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की गई। इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button