
रायपुर : उत्तर भारत से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। इससे ठंड बढ़ गई है। रविवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने व कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।