छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में नक्सली हमले पर जताया शोक, कहा – शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की। साथ ही घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बुरी तरह हताश हैं और इसी हताशा में इस तरह की कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जवान दिनेश नाग की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सरकार का संकल्प है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा और इस दिशा में हर हाल में सफलता हासिल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button