छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम के सचिव मुकेश बंसल को एक अहम जिम्मेदारी से किया गया मुक्त, रजत कुमार को सौंपा गया नया प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव पद से हटा दिया गया है। अब इस विभाग की जिम्मेदारी आईएएस रजत कुमार को सौंपी गई है, जिन्हें पहले से ही कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। इस बदलाव का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

हालांकि, मुकेश बंसल अपने अन्य पदों पर यथावत बने रहेंगे। वे अब भी वित्त विभाग, वाणिज्य कर एवं आबकारी विभाग, और मुख्यमंत्री के सचिव की भूमिका में काम करते रहेंगे।

रजत कुमार के पास पहले से वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, और रेल परियोजना विभाग जैसे अहम विभागों का जिम्मा था। अब उन्होंने GAD की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

6 जिलों में प्रशासनिक तबादले: कई डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर बदले गए

राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला भी इस आदेश का हिस्सा है। जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है, वे इस प्रकार हैं:

विनायक शर्मा – बने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अपर कलेक्टर

ममता यादव – बनीं बिलासपुर की संयुक्त कलेक्टर

माधुरी सोम ठाकुर – बनीं कोरबा की संयुक्त कलेक्टर

स्निग्धा तिवारी – बनीं जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर

अशोक कुमार मार्बल – बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर

गीता रायस्त – बनीं बस्तर संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button