Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कांकेर : रिहायशी इलाके में भालूओं का धावा, मजिस्ट्रेट परेशान

कांकेर : शहर के सिविल लाइन स्थित मकान में 3 भालूओं के घुसने से आसपास दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है मकान सत्र न्यायधीश का है, जहाँ 3 भालू घुस गए हैं। वन विभाग को इसकी सूचना मिलते अधिकारी मौके पर पहुँच भालूओं को घर से बाहर निकलने में जुट गये हैं। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे के घर तीन भालुओं के घुसने से हडक़ंप मच गया। एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ रिहायशी इलाके में घूम रही थी।

ये खबर भी पढ़ें – कांकेर : जिला नारायणपुर के थाना ओरछा से 4 नक्सली गिरफ्तार

न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का परिवार अभी भी घर में है और भालुओं की वहां मौजूदगी के कारण डर अब तक बना हुआ है। इन भालुओं को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वनकर्मियों ने भालुओं के लिए एक पिंजरा लगाया है। साथ में शहद देकर लालच दिया जा रहा है। दूसरी ओर, भालुओं को देखने के लिए आसपास की भीड़ जमा हो गई है। जिसके कारण बचाव अभियान में वन विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ दिन पहले ही दशपुर के राजधानी राइस मिल में भी दो भालू घुस गए थे, जिसके बाद वन विभाग ने लगभग 7-8 घण्टे के बाद दोनों भालुओं को पिंजरे में कैद कर पास के जामगांव जंगल में छोड़ा था ।
 

Advertisement Carousel