जांजगीर चांंपा
शीतलहर से बचाने जरूरतमंदों को कलेक्टर ने किया कंबल वितरण
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला एवं उनकी पत्नी अंजू शुक्ला ने आज जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को शीतलहर से निजात दिलाने कंबल वितरण किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक टीपी भावे, नगर पालिका जांजगीर नैला के सीएमओ चंदन शर्मा भी उपस्थित थे।