मध्यप्रदेशभोपाल
AIIMS के 102 डॉक्टर हुए Corona Positive, राजधानी में हड़कंप
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 102 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को 186 डॉक्टरों के सैंपल की जांच की गई थी, जिसमें से एक साथ 102 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। 102 डॉक्टरों के एक साथ पॉजिटिव पाए जाने के बाद ना केवल एम्स में बल्कि पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है।
ये खबर भी पढ़ें – मैं लंबा लॉकडाउन नहीं चाहता हूं-शिवराज सिंह, आज करेंगे ये काम