दिसंबर राशिफल 2025: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें मेष से मीन तक पूरा मासिक फल”

दिसंबर का महीना कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव लेकर आ रहा है, और इसी के साथ सभी 12 राशियों की किस्मत में भी नए उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों का परिवर्तन सीधे तौर पर मनुष्य के जीवन, करियर, रिश्तों और धन पर असर डालता है। कहीं यह महीना खुशियों के नए दरवाज़े खोलने वाला है, तो कहीं सावधान रहने का संकेत देता है। जानिए दिसंबर आपके लिए कैसे बीतेगा—
मेष
दिसंबर आपके लिए उपलब्धियों का महीना साबित होगा। करियर में नए अवसर दिखेंगे, प्रमोशन या नौकरी बदलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार और माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
वृषभ
कड़ी मेहनत आपको शानदार परिणाम दिलाएगी। करियर में नए ऑफर मिलेंगे और व्यापारियों को लाभ होगा। परिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। यात्रा तथा धार्मिक कार्यक्रम संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी।
मिथुन
तरक्की और नई जिम्मेदारियों का महीना। सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर संभव। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव के कारण खर्च सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय। रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
कर्क
कामकाज का दबाव रहेगा, लेकिन परिवार का सपोर्ट मन को संतुलित रखेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। नए व्यापार की शुरुआत और यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए।
सिंह
ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलावों से भरा महीना। करियर में मजबूत स्थिति बनेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान रखें।
कन्या
भाग्य आपका साथ देगा। करियर में प्रगति और विदेशी अवसर मिल सकते हैं। परिवार और रिश्तों में खुशियां आएंगी। कोर्ट मामलों में सावधानी रखें। हेल्थ के लिए नया फिटनेस रूटीन अपनाएं।
तुला
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक
नई नौकरी, प्रमोशन और व्यवसाय में बड़ा लाभ संभव। सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। बच्चों से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद खत्म होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
इंकम बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। करियर में प्रगति तय। रिश्तों में गंभीरता जरूरी। निवेश सावधानी से करें। छात्रों के लिए बेहतरीन उपलब्धियों का समय।
मकर
सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का समय। करियर में उन्नति, ऑफिस में समर्थन मिलेगा। नए आइडियाज तरक्की दिलाएंगे। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी।
कुंभ
प्रेम जीवन में नए और रोमांचक मोड़। धन लाभ और करियर ग्रोथ के संकेत। नया घर या वाहन खरीदने के योग। विदेश यात्रा और बिजनेस एक्सपेंशन की संभावनाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियों का आगमन। आय में बढ़ोतरी और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। यात्रा के योग भी हैं।


