ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानेें,आज का राशिफल ( 14 अगस्त 2018 )

मेष राशि

यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।

वृषभ राशि

आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने आपको असहज महसूस न होने दें।

मिथुन राशि

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क राशि

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे। अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला राशि

आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी लेकिन सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप आक्रामक रहेंगे। इरादे बहुत साफ रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु राशि

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका धन मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ होगा।

मकर राशि

आज आपके कार्यस्थान पर प्रतिस्पर्धा रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ राशि

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है।

https://www.youtube.com/watch?v=kwro9z9AySY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button