ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्रि से जानिए कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 6 मई 2018)

मेष राशि

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

आज जो भी काम आप करेंगे जल्दी बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों पर अच्छी तरह गौर कर लें।

कर्क राशि

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

सिंह राशि

सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का योग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में त्यौहार जैसा माहौल बनेगा।

कन्या राशि

आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला राशि

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु राशि

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुंभ राशि

संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।

मीन राशि

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button