Uncategorized
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- चाय और योग को खत्म करने की रची जा रही अंतराष्ट्रीय साजिश को मिलेगा जवाब
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने ममता पर परोक्ष रुप से तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंसा का तांडव हो रहा है, वो अच्छे संकेत नहीं है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड में ग्लेशियर के फटने पर कहा कि आज पूरा देश दुःखी है।
इस आपदा की घड़ी में हम सभी उत्तराखंड की जनता के साथ है। उन्होंने भरोसा दिया कि वे सभी हरसंभव मदद करने को तैयार है। वे हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है। उन्होंने अपने संबोधन में चाय और योग को लेकर अंतराष्ट्रीय साजिश रचने का भी जिक्र किया।