Divyangjan Samman Diwas: Special abilities get new respect and equal opportunities

दिव्यांगजन सम्मान दिवस: विशेष क्षमताओं को मिले नया सम्मान और समान अवसर

रायपुर। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांगजन और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज की वह ताकत हैं, जिनकी विशेष क्षमताएँ सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

लक्ष्मी राजवाड़े ने संदेश देते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमी नहीं, बल्कि उनकी अनोखी पहचान और साहस का प्रतीक है। समाज का दायित्व है कि उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और आत्मसम्मान से भरा सहयोग मिले।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंत में समाज से अपील की गई कि सभी मिलकर ऐसा माहौल तैयार करें, जहाँ दिव्यांगजन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति सभी के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply