देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
‘वो मुझसे ज्यादा मशहूर हो गया…’ 9/11 के शहीदों पर डोनाल्ड ट्रंप का बेहूदा मजाक! अमेरिका में मचा बवाल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी बेतुकी और असंवेदनशील जुबान से पूरे देश के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है।
9/11 हमले की 25वीं बरसी से ठीक पहले ट्रंप ने 8 सितंबर 2026 को एक कार्यक्रम में खुद को झूठा हीरो साबित करने की भद्दी कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि हमले के दिन दो दमकलकर्मियों ने उन्हें गोद में उठाकर सुरक्षित निकाला था। हद तो तब हो गई जब उन्होंने 9/11 के असली हीरो, ‘रेड बंडाना’ के नाम से मशहूर दिवंगत वेल्स क्रॉथर (Welles Crowther) के बारे में हंसते हुए कहा- “वह मुझसे ज्यादा मशहूर हो गया, मुझे यह पसंद नहीं है”।
देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों का सरेआम मजाक उड़ाना ट्रंप के असीमित घमंड और सत्ता की भूख को बेनकाब करता है, जिसने आज पूरे अमेरिका को शर्मसार कर दिया है।




