देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
फ्रांस में एफिल टॉवर बंद कराने वाले भारतीय संगठन पर उठा सवाल, भारत सरकार ने दिया दो टूक जवाब!

पेरिस का जगप्रसिद्ध एफिल टॉवर कर्मचारियों के उग्र विरोध के बाद एक दिन के लिए पूरी तरह ठप हो गया। विवाद की वजह बनी एक भारतीय धार्मिक प्रतिनिधिमंडल (BAPS) की यात्रा, जिस पर आरोप लगा कि उनके दबाव में महिला कर्मचारियों को साइडलाइन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत के बाद अब इस पूरे बखेड़े पर भारत सरकार ने खुलकर बयान जारी किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस विवादित दौरे या संगठन की मांगों से केंद्र का कोई लेना-देना नहीं है। उधर संबंधित समूह ने आरोपों को खारिज किया है, लेकिन फ्रांस के सरकारी तंत्र में जांच बैठ चुकी है। भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक समूहों के अंतरराष्ट्रीय आचरण को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छिड़ गई है कि क्या विदेश में जाकर अपनी शर्तें थोपना सही है?



