
महासमुंद : विगत दिनों बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद विद्याचरण शुक्ल का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने कहा कि शहीद शुक्ल ने महासमुंद लोकसभा का नाम पूरे हिंदूस्तान में प्रसिद्ध किया था। वर्ष 1957 में पहली बार वे महासमुंद से सांसद बने थे। उन्होंने अपने जीवन में कई बार केंद्र में मंत्री बनने का गौरव भी प्राप्त किया। श्री शुक्ल स्व. इंदिरा गांधी, राजीव, पीवी नरसिम्हाराव आदि सरकारों में केंद्र में प्रमुख मंत्री पदों में रहे।
शहादत दिवस मनाया गया
कांग्रेसजनों ने सरायपाली राज परिवार से संबंधित पूर्व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश स्व उर्मिला सिंह की मृत्यु पर भी संवेदना प्रकट की व शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने प्रार्थना की गई व दोनों मृत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंता ठाकुर, जनपद सदस्य उमेश जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच रवि निषाद, कुमार ढीढी, कस्तूरचंद जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राणा, खेमराज सिन्हा, प्रीतम साहू, मीनालाल साहू, हेमंत साहू, नीलकंठ यादव, शनि यादव, देवनाथ जांगड़े, भुवनलाल साहू, शिव उपाध्याय, डिगेश्वर देवांगन, बीआर मांझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।