छत्तीसगढ़जांजगीर चांंपा

गरियाबंद : विहिप बजरंग दल ने आश्रम पहुंच मनाई मकर संक्रांति

गरियाबंद :  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल तत्वाधान मे सोमवार को स्थानीय कस्तुरबा आश्रम मे मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुप भोसले ने मकर संक्रांति के बारे संक्षिप्त मे जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि आज के दिन ही सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है इस दिन से हिन्दूओ मे शुभ व वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ होते है। इस दौरान विहिप के प्रखंड संयोजक निखिल साहू ने कहा कि जिस प्रकार लडडु बनाने मे पर तिल आपस मे आपस मे संगठित हो जाता है उसी प्रकार हमे भी विपत्ति के समय एकजुट होकर संगठित हो जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन प्रकाश यादव ने किया। मुख्य रूप से एल्डरमेन मंजुलता गुप्ता, महिला मोर्चा सदस्य श्रीमति रेखा भोसले, श्रीमति राजकुमारी रात्रे, एवं कस्तुरबा आश्रम के प्रभारी श्रीमति चंद्रप्रभा फुलझेले आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियो बच्चो का लडडु व मिठाई का वितरण किया गया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button