छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के संस्थापक सदस्य, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की। अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि – “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी जी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।
गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।
आडवाणी की प्रतिक्रिया जब फरवरी 2024 में आडवाणी को भारतरत्न देने का ऐलान किया तो उन्होंने इस पर खुशी जताई। जब आडवाणी ने कहा, ‘लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा, ‘मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है. यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की। आडवाणी ने कहा, मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूँ। वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की, “हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button