हटाए गए थे हमारे खेल, फिर भी टॉप-4 में भारत की शेर जैसी दहाड़! अब 2030 में अहमदाबाद बनेगा दुनिया का अखाड़ा, भारत को मिली कमान!

साजिशें रची गईं, भारत के पदक पक्के करने वाले खेल (हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन) हटा दिए गए, लेकिन ‘न्यू इंडिया’ के हौसले को कोई नहीं डिगा सका! तमाम बाधाओं को पैरों तले कुचलते हुए भारत ने ग्लासगो में कुल 39 पदकों (13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज) के साथ पदक तालिका में चौथा (4th) स्थान हासिल कर दुनिया को चौंका दिया है।
लेकिन असली खबर वो है जिसने हर भारतीय का सीना 56 इंच का कर दिया—ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरेना में हुए समापन समारोह में आधिकारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को सौंप दी गई है। स्कॉटलैंड ने गेम्स का ‘सेरेमोनियल फ्लैग’ (Ceremonial Flag) भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा और हमारे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के हाथों में सौंपा। अब 2030 में दुनिया का यह महाकुंभ भारत की ऐतिहासिक धरती अहमदाबाद में सजेगा। यह केवल एक मेजबानी नहीं, बल्कि ग्लोबल सुपरपावर के रूप में भारत का राजतिलक है। तैयार हो जाइए, क्योंकि अगला खेल हमारे मैदान पर और हमारे नियमों से होगा!




