खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

पाकिस्तान को 3-0 से धोया, शूटिंग में डबल धमाका! भारत ने एशियन गेम्स में मचाया बवाल

जापान के आइची-नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सोमवार को पदकों की झड़ी लगा दी। शूटिंग रेंज में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए, जबकि सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज जीत लिया।

मेंस 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत मुकाबले में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड जीता। इस तरह एक ही इवेंट में भारत ने डबल पोडियम हासिल किया।

इससे पहले हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की भारतीय टीम ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता। भारतीय टीम ने 1890.1 अंक बनाए, जबकि चीन ने गोल्ड हासिल किया।

वहीं MMA में सुचिका तारियाल ने इतिहास रच दिया। महिला 60 किलोग्राम ट्रेडिशनल MMA वर्ग में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA पदक है और इस संस्करण में MMA पहली बार खेल कार्यक्रम का हिस्सा बना है।

भारत की टीम स्पर्धाओं में भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खास रहे। महिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, जबकि हॉकी और कबड्डी में भी भारतीय टीमों ने जीत दर्ज की।

ताजा पदक तालिका में भारत के खाते में 6 पदक—4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button