छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, चित्रों और भाषण से दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व और अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देश पर हुए इन आयोजनों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिए अपने सपनों और विचारों को कागज पर जीवंत रूप दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखकर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालयों में रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का माहौल देखने को मिला।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। बच्चों को अपने विचारों और कल्पनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर मिला।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी और सकारात्मक गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यालयों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया और अभियान के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button