छत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबरें

दुर्ग : डेंगू का दंश अब ग्रामीण इलाकों में

 दुर्ग :  छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू का दंश अब सामने आ रहा है पाटन ब्लॉक के चुलगहन में डेंगू से एक बालक की मौत हो गई। मृतक का नाम गगन पिता भूषण रघुवंशी है ,जिसकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही हैं।उसका उपचार रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात को उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, गगन को बुखार था। डेंगू का लक्षण भी मिला था। इसलिए गगन को रायपुर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पिछले एक सप्ताह से उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू की जांच नहीं करवाई थी।

dengu p

गगन के शरीर के भीतर डेंगू के लक्षण पाए गए थे।बताया जा रहा है कि गगन को अन्य बीमारी भी था। जानकारी के मुताबिक, डेंगू से भिलाई में अब तक 3 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

2 ) गरियाबंद : सडक़ हादसे में जनपद अध्यक्ष सहित दो लोग घायल

गरियाबंद : जिले के देवभोग इलाके से इलाके से दर्दनाक सडक़ हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में देवभोग जनपद अध्यक्ष और सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल और सदस्य असलम मेमन गरियाबंद से देवभोग लौट रहे थे। इसी दौरान कोदोमाली गांव के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=oMn3z0ItR38

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button