![घर में घुसकर महिला को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी 1 narmada mata 11](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2022/01/narmada-mata-11.jpeg)
कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाबर में एक महिला को बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोली मार दी। इसके साथ ही दोनों सवार फरार हो गए। झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई 25 वर्ष के साथ यह घटना देर रात करीब 11.20 बजे हुई है। उसे दाहिने कनपटी पर गोली लगी है। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा रिफर किया गया है।युवकों ने घर मे घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दीपका में हुए वारदात की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए तलाश जारी रखी है। पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।