देशबड़ी खबरें

किसानों का कल सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर करेंगे चक्का जाम

आज किसान आंदोलन 72वें दिन जारी है। तीन नए केन्द्रीय कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किया जा रहा आंदोलन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो ये आंदोलन और भी तेज होता जा रहा है। इसी बीच किसानों ने शनिवार को सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।

गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर कल 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों की केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का परिणाम नहीं निकला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button