छत्तीसगढ़

एमरजेंसी में जेल में रहे पुर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का जन्मदिन आज दिल्ली विवि के अध्यक्ष से शरू हुआ राजनीतिक सफर रक्षा व वित्त मंत्री तक सफल रहा

रायपुर। देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को नई दिल्ली में हुआ था। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने वित्त और रक्षा के साथ कई अन्य मंत्रालय भी संभाले। जेटली वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रहे थे। जेटली ने संगठन सहित सरकार में बड़े-बड़े महत्वपूर्ण पद संभाले, लेकिन वह कभी लोकसभा के लिए नहीं चुने गए। उन्होंने हमेशा राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया। 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। सत्तर के दशक में जेटली दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता थे और 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष बने। आपातकाल के दौरान वह 19 महीने की अवधि के लिए जेल में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button