छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुशासन तिहार 2026: खैरागढ़ शिविर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।

इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दो श्रवण यंत्र और एक टेट्रापॉड प्रदान कर जरूरतमंदों को राहत दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों, मांगों और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button