छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कला जत्था के जरिए गांव-गांव पहुंचीं सरकारी योजनाएं, सुकमा प्रशासन की अनोखी पहल

रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रशासन लगातार नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में नीति आयोग के सहयोग से छिंदगढ़ विकासखंड के तालनार और गुमा ग्राम पंचायतों में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

कला जत्था के माध्यम से आयोजित इस अभियान में स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और रोजगार योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी। कार्यक्रम का ग्रामीणों पर गहरा असर देखने को मिला और कई लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखाई।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों और समस्याओं का तय समय में निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने ऐसे जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button