छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गोंड समाज का ऐतिहासिक सम्मेलन: युवाओं की पहचान, संस्कृति और भविष्य की नई दिशा

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सहभागिता सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पहचान और भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक क्षण था। ऐसे आयोजन सिर्फ परिचय का मंच नहीं होते, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को जोड़ने, सही मार्गदर्शन देने और संस्कृति एवं मूल्य परंपरा को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

गोंड समाज की परंपरा, संस्कृति और सामूहिकता की शक्ति इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। आज जब समाज तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, तब सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देना और युवाओं को अवसरों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा हो या रोजगार, आजीविका हो या सांस्कृतिक संरक्षण — अनेक योजनाएँ जनजातीय क्षेत्रों में नई उम्मीद और नए अवसर लेकर आई हैं। पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा, कौशल विकास मिशन और युवाओं के लिए स्कॉलरशिप जैसी पहलें जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं।

हमारी डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास और सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। लक्ष्य सिर्फ योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुँचे और समाज का हर युवा अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बने।

गोंड समाज की ऊर्जा, परंपरा और एकता प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पूंजी है। आज का यह सम्मेलन इस बात का प्रतीक है कि समाज मजबूत है, संगठित है और भविष्य की नई दिशा तय करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button