राशिफल 13 दिसंबर: कन्या राशि वाले रहेंगे गृह कलेश से परेशान, जानें दूसरी राशियों का हाल

राशिफल 13 दिसंबर: ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध,शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में हैं गुरु और शनि। मीन राशि में मंगल का गोचर चल रहा है।
राशिफल-
मेष – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ – तमाम दुश्वारियों के बावजूद भी जीवन आनंदमय गुजरेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। कुल मिलाकर व्यवसायिक सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कर्क – धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन अभी पूंजी का निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम नरम-गरम है। व्यवसाय सही चल रहा है।लाल वस्तु का दान करें।
राशिफल 13 दिसंबर:
सिंह – भावुक बने रहेंगे। बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। चाहे वह प्रेम हो या स्वास्थ्य लेकिन व्यवसायिक सफलता बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
कन्या – स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब कुछ ठीक है। बस गृहकलह से थोड़ा परेशान रहेंगे। कुछ कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।
तुला – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान के पक्ष से थोड़ा अच्छा फील करेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम है। इस पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक – राजनैतिक लाभ मिलेगा। सरकारी तंत्र से कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
धनु – नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्यम है। स्वास्थ्य, मध्यम से बेहतर की तरफ है।शनिदेव की अराधना करते रहें।
मकर – चिंतित बने रहेंगे। मन कई तरह की चीजों से चिंता में रहेगा। आर्थिक मामले सोचकर परेशान रहेंगे। हालांकि ऐसा कुछ होगा नहीं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम मध्यम, व्यापार सही चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कुंभ – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। आज के दिन थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हनुमान जी की अराधना करते रहें।
मीन – भाग्य साथ देगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य ठीक-ठाक चलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।