देश
दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई आफत, सर्दी के सितम के बीच पारा चार डिग्री तक लुढ़का
दिल्ली। दिल्ली वासियों के लिए ठंड ने आफत बढ़ा दी है। शीतलहर की चपेट में शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।सफदरजंग वेधशाला ने यह जानकारी दी, जिसके आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का अब तक का सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी-सी वृद्धि हुई लेकिन यह अब भी कम रहा जिससे सुबह बेहद ठंड पड़ी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गयी। अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है।