
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कल अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, जोधपुर, गुना, दमोह, अंबिकापुर, दक्षिण-पूर्व झारखंड में स्थित निम्न दाब का केंद्र, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व झारखंड के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र से तेलंगाना तक 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इन सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों में बारिश हो सकती है।
इससे अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी चंद्रा ने बताया है कि 26 से 28 सितम्बर तक बस्तर संभाग में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।