भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने लोकभवन में पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली बड़ी शपथ

Initiative taken at Lok Bhawan to curb corruption; officials and employees take a major pledge

छत्तीसगढ़ के लोकभवन में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस दौरान लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कामकाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

निधि साहू ने दिलाई सतर्कता की शपथ

कार्यक्रम में राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने लोकभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने पर जोर

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और प्रशासनिक व्यवस्था में ईमानदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों और आम लोगों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस आयोजन का लक्ष्य है।

इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता, नैतिक जिम्मेदारी और पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *