ज्योतिष

डॉ.अमृता करणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। अकारण पडऩे वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके परिश्रम से सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच के कारण आप दबाव में रहेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक विषमता सिर उठा सकती हैं। मान सम्मान भी बढ़ेंगे और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में सोच-समझ कर निर्णय लें।

कर्क राशि

परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते समस्या खड़ी हो सकती है। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने। होंगे। सुख व दु:ख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।

सिंह राशि

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या राशि

उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा। इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति प्राप्त करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों में बढ़ोतरी होगी। मानिसक उलझनों के कारण कुछ परेशानिया रह सकती है या फिर संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न ले लें।

मकर राशि

पराक्रम भाव और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद का निपटारा होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके सोचे हुए कार्य सफल होंगे।

कुंभ राशि

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि

आज का आपके लिए लाभकारी है। आज आप अपने युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button